" Copyright is reserve to the writer "

Sunday, 14 August 2016

आज़ादी खुदमदगारों का नहीं

आजादी खुदमदगारो का नहीं
नेता और चाटुकारो का नहीं
बलिदानी की सर चढ़ी जो
वो जातिवाद या धर्म के ठेकेदारों का नहीं
आजादी खुद.......

ये देश है गरीब किसानों का
किसी साहूकारों का नहीं
नेता और चाटुकारों को कह दो
ये देश किसी के
बाप के जमींदारों का नहीं
आजादी ख़ुदमद......

शासन और सेवा में फ़र्क होता है
कोई उनको याद दिलाओ,
ऐसी नीति सेवकारो का नहीं
बड़े बड़े तो हर कोई बोले
सच में सार्थक विचारों का नहीं
आजादी ख़ुदमद........

देना है तो दो आजादी
शिक्षा के कर्ज़ से
भूख से प्यास से
छुआ छुत के अपमान से
गरीबी के शार्प से
अमीरी के अभिमान से
बातों के क़िताब से नहीं
आज़ादी खुदमदगारो  का नहीं
          -Binodanderson
           3:50AM

No comments:

Post a Comment