जब भी मैं अकेला हुआ
तू था वंहा मेरे लिए
वो अजनबी शहर
नाराज़गी हर पहर
ख़ामोशी के दरम्या
फिर भी तू था वंहा मेरे लिए....
हर गम हर शहर
अजनबी व अपनों का कहर
वो खली हाथ ,वो तंगी की रात
Street food की बात
मोमोस की प्यास
तीखा -सा एहसास
किसीके न होने का कयास
रात के सनाटों भटकता हुआ मैं अकेला
फिर भी तू था वंहा मेरे लिए .........
वो शाम
जब हो रही थी निर्झर जल की बरसात
वो ख़ुशी के दो - चार पल
वो India gate ,Haldiram का कल
Office के बाद Burger के साथ
सड़कों की याद
गम की फुहार
College campus की बात
दिन हो या रात
जब भी मुझे एहसास हुआ
तू था वंहा मेरे लिए .....
16th -oct-12
6pm