एक मर्ज़ है
दर्द का
एहसास का
प्यास का
आपके खुबसूरत जज्बात का
एक मर्ज़ है
बिताये खुबसूरत पल का
उन यादों का
जो मेरे जिस्म में
गुदगुदी करा जाती है
वो फुटपाथ का
उन गलियारों का
उन प्यार के फव्वारों का
एक मर्ज़ है
दोनों के निर्झर जल का
ह्रदयस्पर्शी नोक झोंक का
ख़ामोशी के जज्बात का
खाने में डांट का
सोने में पुचकारने का
रोने में सहलाने का
एक मर्ज़ है
अँधेरे में रौशनी का
पानी में प्यास का
जिस्म में साँस का
अखंडता में विश्वास का
दर्द में एहसास का
गम में रास का
जीवन में कयास का
एक मर्ज़ है
(To be cont.......)
No comments:
Post a Comment