धुप बदला है
छांव बदला है
बाहर आके देखो
जिंदग़ी का स्वरूप बदला है
मौसम की नमी में भी दर्द होता है
महसूस करने वालों का मिज़ाज़ बदला है
पहले पिट दो हम देख लेंगें
बस कहने वालों का स्टेज बदला है
मिट गई है इंसानियत
बस इंसान का रूप बदला है
मर रहे हो तो मरो , हमारा क्या
अब तो सबों का तहज़ीब बदला है
झूठी शानों-शौक़त में लिप्त है इंसान
माँ - बाप को देखने का क़िरदार बदला है
रात हो या दिन परवाह नहीं पालने में जिनको
आज उन्हीं के लिए घर बार बदला है
धर्म के नाम पे लाखों खर्च करते है
ग़रीबो को देख इंसानियत न पिघला है
पब हो या बार उड़ाते दिलखोल के यार
मग़र ठण्ड रात में खड़ा बेचारा पे ज़ुबां का इस्तेमाल बदला है
अंदर फ़र्क़ नहीं 30ml की
बहार ₹10में संसार बदला है
देख लो समाज का आईना, कमज़ोर की जात नहीं देखते
बस शासन का झंकार बदला है
कोई फ़र्क नहीं अगर तुम अमीर हो
मंदिर हो या मस्जिद सबका ईमान बदला है
ग़रीब का क्या ,वो तो खाते सोते परेशान
उनका तो बस मेज़बान बदला है
मरने से पहले कितना हाय तौबा करते
श्मशान में मेहमान बदला है
हर चीज़ है उनकी बनाई
लेकिन आज भी समाज में रहने का उनका स्थान बदला है
धूप बदला है
छांव बदला है
-Binodanderson
01:19AM (20/10/16)
No comments:
Post a Comment